राशिफल 1 मार्च 2025: जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

B MANOGNA REDDY's profile image
1 min read
aaj ka rashifal 1 march 2025 horoscope today on saturday vrishabh dhanu and kumbh rashi people may get good luck from shubh yog

Image credits: Navbharat Times

राशिफल 1 मार्च 2025 के अनुसार, मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, कमाई के कई अच्छे अवसर भी पाएंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा लेकिन आपको रिश्तेदारों से आर्थिक लेनदेन करने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी पार्टी मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके जीवन में आज कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने किसी रिश्तेदार की मदद कोई जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी को पैसा उधार देते हैं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपको आज बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन हनुमत उपासना, काला वस्त्र का धारण करना, वाल्मीकि कृति सुंदरकांड का पाठ करना , पीपल के वृक्ष में काला तिल, गुड़, जल मिश्रित कर अर्पण करना यह सब उपाय करने से सुखों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि के लिए आज ग्रह गोचर की स्थिति बताती है कि, लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे, परिवार से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको नौकरी में मन मुताबिक काम करने को मिलेगा,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बनती है तो चुप रहना ही आपके लिए भला रहेगा। कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आप आज कोई संपत्ति खरीदते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति से खुश होंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। व्यापार में आज आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। पिता की सेहत नरम चल रही है तो इनकी सेहत का ध्यान रखें, परेशानी बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें। कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज कुछ जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा जो न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा से संबंधित कोई जानकारी मिल सकती है। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन मैं आपके आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा।

तुला राशि के लिए आज का दिन अधिकारों और उत्तरदायित्व में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको राज्य और समाज से भी कुछ सहयोग और सम्मान मिल सकता है। सायंकाल का समय आपका आज परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। घर में आपका सुखद माहौल रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर पर ध्यान देंगे। वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आज भाई बहनों की ओर से खुशी मिलेगी। वैसे आज कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे। आज शाम के समय आपको अपने बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत बढेगी। साथ ही आज आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आज आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा।

Related Tags

u093f u0936 u0930 u093e u0915 u0941 u092e u0928 u094d u0937

Trending Articles

Discover More Stocks